Ballia Cousine

There are multiple traditional food options in Ballia. Please find below some of them:

Liti Choka

litti-chokhaलिट्टी चोखा बलिया का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। यह बहुत ही हेल्थी फ़ूड है। बलिया रेलवे स्टेशन के आस पास बहुत सी दुकानों पर यह मिलता है। घरों में भी इसे बहुत खास मौकों पर बनाया जाता है। आटे को गूँथ कर उसमे सत्तू का भरावन भर के गेंद की तरह बना लिया जाता है। फिर उसे आग पर सेंकते है । इसके साथ आलू और बैंगन का चोखा बनाया जाता है, इसे भी पहले आग पर सेंकते है , फिर उसे मैश करके बनाया जाता है। फिर दोनों को साथ में परोसते है।

Large Puri

large-puriबड़ी पूरी या हाथी कान पूरी भी बलिया का एक खास व्यंजन है। हालांकि की यह भी नार्मल पूरी की तरह ही होता है , परन्तु इसका आकर हाथी के कान के आकर का होता है। यह पूरी खाने में बहुत नरम होती है। शादी या किसी फंक्शन में इस टाइप की पूरी मिलती है। खास कर अगर आप किसी गांव की या किसी पारम्परिक शादी में जाएंगे तो यह पूरी ज़रूर मिलेगी।

Chotha/Sweet Cheela

chothaचोथा चिल्ले की तरह होता है , परन्तु यह मीठा होता है। कुछ लोग इसे मीठा चिल्ला भी कहते है। बच्चों को यह बहुत पसंद आता है। आटे का घोल बनाकर, उसे तवे पर फैला दिया जाता है और दोनों तरफ से सेंका जाता है। आटे के घोल के साथ चीनी या गुड़ मिलाया जाता है। बहुत लोग आटे के साथ महुआ मिलाते है, जिसकी मिठास ही अलग होती है। और इससे बना चोथा भी बहुत स्वादिस्ट होता है |

Girwachh

girwachh-300x176गिरवछ अरबी के पत्तों से बना एक नमकीन स्नैक होता है। अरबी के पत्तों को बेसन के साथ लपेट कर रोल बना लिया जाता है। फिर उसे पकाया जाता है। उसको क्रिस्पी करने के लिए उसे बाद में काट कर तला जाता है। इसे लोग चाय के साथ या वैसे ही बड़े चाव के साथ खाते है।

Share :