Surha tal

surhatal

सुरहा ताल बलिया का एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र है। जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है, यह एक बहुत बड़ा ताल या तालाब है। ये बलिया से लगभग 17km दूर उत्तर की ओर है । यह लगभग 14 कोस में फैला हुआ है। वैसे तो 15-20 गांव इसके किनारे से लगते है, परन्तु मैरीटार और बसंतपुर कुछ प्रसिद्ध गांव है। इसका जुड़ाव गंगा नदी से एक नाले के जरिये होता है। आस पास के गावों के हज़ारों लोगों की जीविका इसके सहारे चलती है। लोग यहाँ मछली पकड़ते है और कुछ लोग पुरैन के पत्ते का व्यापार करते है। इस पत्ते का उपयोग लोग पत्तल की तरह करते है।

यहाँ सूर्यास्त का दृश्य बहुत मनोरम होता है। इतना बड़ा जलाशय और आस पास कि हरियाली भी मन को मोह लेती है। सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षी भी यहाँ आते है। 1991 में इसे पक्षी अभ्यारण घोषित कर दिया गया था। इसे जय प्रकाश नारायण पक्षी उद्यान के नाम से भी जाना जाता है।

<< Back - Places to Visit in Ballia

Share :